फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gaio ka pichdapan dur karegi sarkar

गांवों का पिछड़ापन दूर करने में जुटी प्रदेश सरकार

Mon, 23 Apr 2018 12:41 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 23 Apr 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
gaio ka pichdapan dur karegi sarkar
cm up,lalitpur news - फोटो : demo
भारत सरकार की सर्वे रिपोर्ट आते ही प्रदेश सरकार को गांवों के पिछड़ेपन की याद आ गई है। सर्वे में जिले के पांच गांव सबसे पिछडे़ पाए गए। इनमें ब्लाक बिरधा व बार के दो-दो गांव व मड़ावरा का एक गांव शामिल है। सरकार ने सर्वे में चिह्नित पिछड़े गांवों को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए ग्राम स्वराज अभियान का श्रीगणेश कर दिया है। योजना के तहत शासन की कई योजनाओं से सभी पात्रों को पांच मई तक लाभ दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड का ललितपुर जिला अन्य जनपदों से काफी पिछड़ा है। पिछले महीनों में भारत सरकार पिछड़ेपन की हकीकत को जानने के लिए सर्वे कराया। इसमें जिले के पांच गांव सबसे पिछड़े पाए गए। इनमें ब्लाक बिरधा में ग्राम मैलवाराखुर्द, पिपरियावंशा, ब्लाक बार में खाखरोन, सिमरिया, ब्लाक मड़ावरा में बरौदिया गांव चुना गया है। यहां अन्य गांवों के मुकाबले शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंच पाया है। इस रिपोर्ट के आते ही प्रदेश सरकार हरकत आ गई। उन्होंने गांवों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए ग्राम स्वराज अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ग्राम मैलवाराखुर्द की है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश के श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने इसी गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान कई विभागों ने अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के उद् देश्य से स्टॉल भी लगाए। उज्ज्वला दिवस पर यहां असहाय परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन बांटे गए। उधर, सहायक प्रबंधक इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड श्याम सुंदर केशरी बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत चुने गए पांच गांवों में शत प्रतिशत एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 3918 महिला लाभार्थियों ने एजेंसियों में आवेदन जमा कराए गए हैं। इनमें से 2273 आवेदन पात्रता की श्रेणी में पाए गए हैं, जिन्हें गैस कनेक्शन वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक 365 एलपीजी कनेक्शन बांटे जा चुके है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जनप्रतिनिधि लगाएंगे चौपाल
जिले के पिछडे़ पांच गांवों में अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए है। इसमें क्षेत्रीय सांसद, विधायकों को शामिल किया गया है।

इन्हें मिली मानीटरिंग की जिम्मेदारी
डायरेक्टर ऑफ टूरिज्म आसिमा, अंडर सेक्रेटरी सिपिंग संजय मित्तल को मानीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 17 अप्रैल को उन्होंने ग्राम मैलवाराखुर्द का भ्रमण किया था। अगले माह दोबारा आने की संभावना जताई जा रही है।

इन योजनाओं से होंगे लाभान्वित
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष, स्टार्ट अप इंडिया आदि शामिल हैं।


इनका कहना है
विकास की मुख्य धारा में आएंगे पिछड़े गांव
भारत सरकार ने एक सर्वे कराया था, जिसमें जिले के पांच गांव अन्य गांवों के मुकाबले पिछड़े पाए गए हैं। इन गांवों को पांच मई तक केंद्र सरकार की संचालित योजनाओं से लाभान्वित कर दिया जाएगा।  
श्रवण कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed