फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Furniture found non-standard during procurement process

Lalitpur News: खरीद प्रक्रिया में मानक के विपरीत पाए गए फर्नीचर

Sat, 28 Sep 2024 03:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Furniture found non-standard during procurement process
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जेम पोर्टल से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में फर्नीचर की आपूर्ति की जानी थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्नीचर क्रय करने की तैयार की। तीन सदस्यीय टीम ने गुणवत्ता पर मुहर लगाते हुए पत्रावली को आगे बढ़ा दिया। मुख्य विकास अधिकारी के पास खरीद की पत्रावली आई तो उन्होंने इसकी गुणवत्ता की जांच जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को सौंपी। जांच में मौके पर 13 आइटम में सात ही पाए गए। उनमें से तीन सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 13 प्रकार के फर्नीचर की आपूर्ति होनी थी। इस आपूर्ति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्नीचर की आपूर्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मुख्य विकास अधिकारी के पास पत्रावली भेजी। मुख्य विकास अधिकारी ने फर्नीचर की गुणवत्ता की जांच के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह व लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रोहित त्रिपाठी को नियुक्त किया। टीम ने मौके पर जाकर आपूर्ति के नमूनों को देखा, तो पाया कि वहां 13 की जगह सात सैंपल मौजूद थे। चार सैंपल डाइनिंग टेबल, डाइनिंग बेंच, स्टडी टेबल व कुर्सी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप पाई गई। वहीं, तीन सैंपल मेट्रस, बेंच व पलंग मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन

-------------------
जांच रिपोर्ट में कई तथ्य उजागर : बेसिक शिक्षा विभाग की इस खरीद में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था, जिसमें डीएम, सीडीओ, बीएसए, आईटीआई प्रधानाचार्य व उपायुक्त उद्योग शामिल थे। मुख्य विकास अधिकारी के पास जो पत्रावली पहुंची उसे बीएसए, आईटीआई प्रधानाचार्य व उपायुक्त उद्योग पास कर चुके थे। जब 13 में सात सैंपल ही वहां थे तो पूरे 13 आइटम की कैसे अन्य अधिकारियों ने जांच कर दी। अगर मुख्य विकास अधिकारी इस प्रकरण की जांच नहीं कराते तो आपूर्ति में बड़ा घालमेल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में फर्नीचर आपूर्ति में 13 आइटम में सात के सैंपल पाए गए, उनमें से तीन सामग्री की गुणवत्ता विभागीय मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। पूरा फर्नीचर होने पर दोबारा जांच कराई जाएगी। -केके पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article