फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fruit and vegetable vendors demanded the allocation of space near the NMV and the large canal.

Lalitpur News: फल-सब्जी विक्रेताओं ने एनएमवी व बड़ी नहर के पास स्थान आवंटन की मांग उठाई

Sat, 04 Jul 2026 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Fruit and vegetable vendors demanded the allocation of space near the NMV and the large canal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नझाई बाजार के पीछे संचालित सब्जी एवं फल मंडी के व्यापारियों ने शहर के भीतर ही वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर नेहरू महाविद्यालय (एनएमवी) और बड़ी नहर के पास नगर पालिका की भूमि आवंटित किए जाने की मांग की।
व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि नझाई बाजार स्थित सब्जी एवं फल मंडी के करीब 80 दुकानदार पिछले 51 वर्षों से नगर पालिका के किराएदार हैं और इसी व्यवसाय से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका आरोप है कि कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से मंडी को शहर से 10 से 12 किलोमीटर दूर अमरपुर स्थानांतरित करने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि अमरपुर स्थित मंडी मूल रूप से गल्ला व्यापारियों के लिए बनाई गई थी, लेकिन दुकानों का किराया अधिक होने के कारण व्यापारियों ने वहां दुकानें लेने में रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में सब्जी और फल विक्रेताओं को वहां भेजना व्यावहारिक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सब्जी व्यापार से बड़ी संख्या में असहाय, विधवा, बेरोजगार और दिव्यांग महिलाएं जुड़ी हैं, जो हाथ ठेलों और डलियों के माध्यम से मोहल्लों और घरों तक सब्जियां पहुंचाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। यदि मंडी शहर से दूर चली गई तो इनके सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो जाएगा। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के किनारे लगने वाले फुटकर सब्जी विक्रेताओं और फड़ कारोबारियों को भी नेहरू महाविद्यालय एवं बड़ी नहर के पास व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित किया जाए। इससे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और छोटे व्यापारियों को भी स्थायी स्थान मिल सकेगा। ज्ञापन पर बल्देव, राजाराम, गोविंदी, रवि, अरशद, प्रमोद, पप्पू, महेंद्र, कल्लू, करन, इसरार, मोहम्मद अली सहित अन्य व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed