फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Friendship between Lord Krishna and Sudama is exemplary: Katha Vyas

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता अनुकरणीय : कथा व्यास

Sat, 10 Feb 2024 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Friendship between Lord Krishna and Sudama is exemplary: Katha Vyas
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। तालाबपुरा डोंडाघाट में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास जय नारायण शास्त्री ने सुदामा चरित और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। इस मौके पर रिचा पुरोहित ने भजन सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता अनुकरणीय है। सुदामा जी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। उन्होंने द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है। अपना नाम सुदामा बता रहा है जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना प्रभु सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया-कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में बैठे सभी लोग अचंभित हो गए। कृष्ण सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया हुआ। उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। जब जब भी भक्तों पर विपदा आ पड़ी है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मन पवित्र होता है एवं घर में सुख शांति आती है। इस मौके पर मुख्य यजमान रिचा, उमेश सुडेले, भरत पुरोहित, प्रभा पुरोहित, पूजा पुरोहित, अंजलि पुरोहित, शिवानी पुरोहित, डॉ. दीपक चौबे, रामकिंकर पटेरिया, जितेंद्र वैद्य, दुर्गा प्रसाद पाठक, देवेंद्र चतुर्वेदी, जगदीश तिवारी, प्रदीप अनोरा, अरविंद मोदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed