फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Friday prayers were held with harmony amidst Holi

Lalitpur News: होली के बीच सौहार्द के साथ हुई जुमे की नमाज

Sun, 16 Mar 2025 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Friday prayers were held with harmony amidst Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज सौहार्द के साथ अदा की गई। एक ओर पूरे शहर में होली का रंग उड़ाया जा रहा था, तो सफेद कपड़ों में निकले मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों व मजारों पर जाकर सौहार्द के साथ जुमे की नमाज अदा की।
रमजान माह में मुस्लिम सुबह सहरी के बाद रोजा शुरू करते हैं और शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोलते हैं। शुक्रवार को होली होने के साथ ही मुस्लिमों का दूसरा जुमा भी था। इसके चलते मुस्लिमों ने आपसी सौहार्द दिखाया और जुमे की नमाज पढ़ने के समय में परिवर्तन कर दिया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को बदले समय पर जुमे की नमाज अदा की। शनिवार को भी मस्जिदों में पूर्व निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई और शाम को रोजा इफ्तार करके रोजा खोला।
विज्ञापन

एसपी लेते रहे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
पुलिस ने होलिका दहन और रंगोत्सव तथा रमजान माह के मौके पर सुरक्षा बंदोबस्त दुरुस्त रखने तैयारी की थी। संवेदनशील इलाकों सहित अन्य क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। क्यूआरटी की 15 टीमें भ्रमणशील रहीं। होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किया था। सार्वजनिक स्थानों सहित मस्जिदों के आसपास पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी मोहम्मद मुश्ताक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचे और जांच की। अन्य क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारी और थानेदार भ्रमणशील रहे। यातायात पुलिस भी शहर में विभिन्न चौराहों, तिराहों पर व्यवस्था संभाले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed