{"_id":"65e8bd1086e04b2537063284","slug":"free-electricity-six-thousand-farmers-will-benefit-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-111425-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त बिजली : छह हजार किसानों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त बिजली : छह हजार किसानों को होगा लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। योगी सरकार ने बीते दिनों निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इससे यहां के करीब छह हजार किसान लाभान्वित होंगे। अप्रैल 2023 से अब तक किसानों का बकाया बिल लगभग 30 करोड़ रुपये भी माफ हो गया है। अब तक ये किसान प्रतिवर्ष 70 करोड़ रुपये की राशि विद्युत विभाग को नलकूप के बिल के रूप में देते थे।
कुदरत की मार से बेहाल किसानों को सरकार की निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा से काफी राहत मिली है। जनपद में करीब छह हजार किसानों ने फसलों की सिंचाई के लिए निजी नलकूप कनेक्शन लिए हैं। इन नलकूपों पर प्रतिवर्ष लगभग 45 मेगावाट बिजली की खपत होती है, जिसका किसानों को प्रतिवर्ष करीब 70 करोड़ रुपये का बिल देना होता था। लेकिन, हर साल फसलों में नुकसान होने से किसान करीब 40 करोड़ के विद्युत विभाग के कर्जदार हो गए हैं।
अब बीते दिन मुख्यमंत्री ने निजी नलकूपों का बिल माफ करते हुए मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर दी है। इससे सभी नलकूप कनेक्शन धारक किसानों को लाभ मिल गया है। अब किसानों को सिंचाई के लिए खर्च होने वाली बिजली का बिल अदा नहीं करना होगा। किसान सुविधा से अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
-- -
फैक्ट फाइल
- निजी नलकूप कनेक्शन की संख्या - 6000
- प्रतिवर्ष खपत होने वाली बिजली - 45 मेगावाट
- प्रतिवर्ष मिलने वाला राजस्व - 70 करोड़
- बकाया बिल - 40 करोड़
-- -
किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निजी नलकूप का बिल माफ कर मुफ्त बिजली की घोषणा काफी फायदेमंद है। अब बिल अदा करने की समस्या दूर हो गई है। -बल्ली कुशवाहा
-- -
नलकूप का बिल जमा करने में दिक्कत होती थी। अब बिजली मुफ्त होने से किसानों को अधिक फायदा होगा। अब सुविधा के साथ किसान सिंचाई कर सकेंगे। - राजेश कुमार पांडेय
-- -
निजी नलकूप के बिल माफी व मुफ्त बिजली देने के मामले में शासन के पत्र का इंतजार है। उसके बाद ही आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया शुरू होगी।- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड