फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fraud in a name of job, booked

नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Jul 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
fraud in a name of job, booked
note - फोटो : note
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां के एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर 2.98 लाख रुपए हड़पने और मांगने पर मारपीट करने के मामले में थाना जाखलौन पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम बम्हौरीकलां निवासी हरजू पुत्र गनेश अहिरवार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 29 जनवरी 2010 को शाम साढ़े सात बजे मोहल्ला जुगपुरा निवासी रामाकांत पुत्र सोहन लाल ने उसके पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 2.98 लाख रुपये धोखाधड़ी करके हड़प लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। जाखलौन पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed