{"_id":"612e810e8ebc3e79f7454df5","slug":"four-women-injured-thunder-bolt-taldehate-news-jhs203204632","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से चार महिलाएं गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से चार महिलाएं गंभीर
विज्ञापन
कैप्सन - आकाशीय बिजली में झुलसी महिलाए
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। मंगलवार को दोपहर में कोतवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजरौठा के मजरा बाबाताल में बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहीं चार महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। चारों की गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। इस घटना में दो बकरियां भी मर गईं।
मंगलवार को दोपहर में अचानक मूसलाधार बारिश होने लगी। इस दौरान बाबाताल में खेत पर काम कर रहीं चार महिलाएं बारिश से बचने के लिए एक पेड़ की तरफ जाने लगीं, तभी वहां बिजली गिर गई। वह चारों उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। घायल महिलाओं में त्रिवेणी (40) पत्नी रामदास, रामवती (30) पत्नी रामजू, कमला (50) पत्नी फेरन और फूला (40) पत्नी गोरेलाल को तत्काल आसपास के लोग और परिजन उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट ले गए। जहां चारों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं, मौके पर दो बकरियां मर गईं और दो घायल हो गईं।
वर्जन
बिजली गिरने की सूचना के बाद लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। पीड़ितों को जो भी आर्थिक सहायता देय होगी। अवश्य दी जाएगी।
अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी तालबेहट।