फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four temporary cow shelters are under construction in the district.

Lalitpur News: जनपद में निमार्णाधीन हैं चार अस्थायी गोशालाएं

Fri, 05 Apr 2024 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Four temporary cow shelters are under construction in the district.
25 अस्थायी गोशाला का होना था निर्माण, सिर्फ पांच के लिए मिल पाई भूमि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में निराश्रित गोवंश को आश्रय देने के लिए 25 अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया जाना था, जिसमें पांच गोशाला के भूमि मिल गई थी। एक गोशाला जाखलौन की पूर्ण हो चुकी है। तो वहीं चार गोशाला निर्माणाधीन हैं, लेकिन बाकी गोशाला के लिए अब तक भूमि चिह्नित नहीं की गई, इन गोशाला का निर्माण मनरेगा व पंचायत निधि से कराया जा रहा है।

जनपद में वर्तमान में 30 गोवंश आश्रयस्थल हैं, इसके बाद भी सड़कों पर निराश्रित पशु दिखाई देते हैं, इन पशुओं को आश्रय देने के लिए जनपद में 25 नई गोशाला बनाने का निर्णय लिया गया, मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने विकास खंड बिरधा, महरौनी, जखौरा, तालबेहट, बार व मड़ावरा में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बनाने का निर्देश जारी किया, साथ ही इन गोवंश आश्रय स्थलों के लिए मनरेगा व पंचायत निधि से बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विकास खंड बिरधा के ग्राम जाखलौन, महरौनी के मैंगुआं, जखौरा के रोड़ा, तालबेहट के कड़ेसरा कलां, खांदी, बिजरौठा, बार के ग्राम पुराधनकुआं, जरावली, बंहौरी खड़ेत, बिल्ला में भूमि को चिह्नित किया गया। इसमें रोड़ा में उचित भूमि न मिलने पर वर्तमान में वहां बनाई जाने वाले गोवंश आश्रयस्थल की कार्ययोजना को निरस्त कर दिया गया है। इसके लिए अन्य जगह पर भूमि की तलाश हो रही है। जाखलौन की गोशाला बनकर तैयार हो गई, एक गोशाला की लागत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है। कड़ेसरा, खांदी, पुराधनकुआं व बंहौरी खड़ेत में निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.डीपी सिंह ने बताया कि अन्य जगहों पर भूमि की तलाश ब्लॉकस्तर पर की जा रही है, जिससे बाकि गोवंश आश्रयस्थलों का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

-----------
यह है स्थिति
गाेवंश आश्रयस्थल - संख्या
अस्थायी गोशाला - 16
स्थायी गोशाला - 06
गोवंश वन्य बिहार- 06
कान्हा गोशाला- 02
कांजी हाउस - 22
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed