{"_id":"5ee90f038ebc3e42db6aff75","slug":"four-teacher-found-absent-lalitpur-news-jhs1692482181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पार्ट टाइम टीचर समेत चार रहे गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पार्ट टाइम टीचर समेत चार रहे गैर हाजिर
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में फर्जी तरीके से तैनात कर्मियों की तलाश अभी पूरी नहीं हो पाई है। अंतिम दिन मंगलवार को छूटे छह में से चार कर्मी उपस्थित नहीं हुए। इनमें एक पार्ट टाइम टीचर सहित तीन अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
अनामिका शुक्ला के अभिलेखों पर 25 जिलों में नौकरी का फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद प्रदेश के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में जांच शुरू हो गई है। जिले में बीएसए रामप्रवेश ने खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा की अगुवाई में जांच समिति गठित की है। इनमें निर्माण समन्वयक जाहर सिंह व कमलेश कुमार भी शामिल हैं।
13 जून को जांच समिति ने नगर संसाधन केंद्र में तिथि तय करते हुए आवासीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेखों के साथ बुलाना आरंभ किया। 15 जून तक ब्लाकवार शैक्षिक/ शिक्षणेत्तर स्टाफ ने अपनी उपिस्थति दर्ज कराई। छूटे कर्मचारियों को मंगलवार को समिति के समक्ष प्रस्तुत होना था लेकिन पार्टटाइम टीचर सहित अन्य तीन कर्मी हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन
जो कर्मचारी किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए हैं, वे अभी भी अभिलेखों की जांच करा सकते हैं।
- भरत कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी नगर