फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four nomination for land development bank

सहकारी ग्राम विकास बैंक के लिए चार नामांकन

Thu, 27 Aug 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
four nomination for land development bank
voting - फोटो : voting
तालबेहट। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास समिति (भूमि विकास बैंक) के शाखा प्रतिनिधि के लिए एक महिला सहित चार लोगों ने अपने-अपने नामांकन कर चुनाव को रोचक बना दिया। वही भाजपा के कुछ नेताओं के सगे संबंधियों ने नामांकन करके दिग्गजों के सामने कुछ समय के लिए परेशानियां पैैदा कर दी हैं। इस समय प्रदेश में सहकारी बैंक समिति के शाखा प्रतिनिधि के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही हैं। इसके चलते एक दिवसीय नामांकन में बृहस्पतिवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमा शंकर भौडेले ने क्षेत्रीय विधायक रामरतन कुशवाहा, विनोद अगरिया, हरिश्चंद्र रावत, प्रीतम कुशवाहा आदि की मौजूदगी में अपना नामांकन किया। उनके नामांकन के कुछ समय बाद भाजपा से नगर पंचायत तालबेहट के मनोनीत पार्षद सुरेंद्र चौबे के पिता मनोहर लाल चौबे, भाजपा के सक्रिय सदस्य प्रभात गोस्वामी और ग्राम बम्होरी सर निवासनी रामवती अहिरवार ने अपने अपने नामांकन करते भाजपा में खलबली पैदाकर दी। इससे चुनाव काफी रोमांचक हो गया।
विज्ञापन

निर्वाचक अधिकारी खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार 27 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, शनिवार 28 अगस्त को वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन होगा इसके बाद यदि आवश्यक हुआ तो एक सितम्बर को चुनाव होगा। इस चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं में काफी उत्साह दिखा। वहीं, अन्य राजनीतिक दल के नेता पूरी तरह से भूमिगत नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed