{"_id":"65946180e6c6f5aadd037e07","slug":"four-gates-are-being-prepared-at-a-cost-of-rs-4-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-8362-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चार करोड़ की लागत से तैयार किए जा रहे चार द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चार करोड़ की लागत से तैयार किए जा रहे चार द्वार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीललितपुर। जनपद के चारों ओर अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चार करोड़ 59 लाख 64 हजार रुपये की लागत से चार द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। फरवरी तक इन द्वारों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे मध्यप्रदेश की ओर से आने वाले यात्रियों का प्रवेश इन्हीं द्वारों से होगा। इन्हें भव्य तरीके से तैयार किया जा रहा है। एक द्वार की लागत एक करोड़ 14 लाख 91 हजार रुपये की शासन से मंजूरी मिली है। सभी द्वारों को सोलर लाइट से जगमग किया जाएगा। इन स्वागत द्वार पर जनपद के पर्यटन क्षेत्रों का विवरण अंकित होगा।
देवगढ़-ललितपुर-टीकमगढ़ मार्ग (राज्य मार्ग) पर अंतर्राज्यीय स्वागत द्वार का बानपुर में निर्माण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जनपद से ललितपुर में प्रवेश करने वाली जनता के लिए यह भव्य द्वार आकर्षण का केंद्र बनेगा। दूसरे द्वार का निर्माण महरौनी-मड़ावरा-मदनपुर मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग) पर मदनपुर में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के सागर जनपद से ललितपुर में प्रवेश करने वाली जनता के लिए यह द्वार आकर्षण का केंद्र बनेगा। तीसरा द्वार सौजना-जगारा मार्ग (अन्य जिला मार्ग) पर बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से ललितपुर में प्रवेश करने वाली जनता को यह द्वार लुभाएगा। चौथे द्वार का निर्माण ललितपुर-राजघाट मार्ग (अन्य जिला मार्ग) पर किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जनपद से ललितपुर में प्रवेश करने वाली जनता के लिए यह द्वार आकर्षण का केंद्र बनेगा।
-- -- -- -- -जनपद के चारों ओर अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चार करोड़ 59 लाख 64 हजार रुपये की लागत से चार द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। फरवरी तक इन द्वारों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।-अक्षय त्रिपाठी, डीएम