फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four dead in road accident

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बालक समेत चार की मौत

Fri, 01 Dec 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
four dead in road accident
lalitpur news - फोटो : demo
महरौनी थाना क्षेत्र के डोडाघाट के पास बृहस्पतिवार की देरशाम  ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से ट्राली में सवार एक बालक समेत चार की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाराहट थानाक्षेत्र के कलरव गांव के पच्चीस लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर एक तेरहवीं के निमंत्रण में शामिल होने के लिए महरौनी थानाक्षेत्र के बड़गाना गांव गए हुए थे। देरशाम सभी लोग वापस अपने गांव आ रहे थे। इसी दौरान सिंदवाहा गांव और सजनाम बांध के बीच स्थित गड़ाघाट के पास ट्रैक्टर ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और रोड से नीचे उतर गया। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
विज्ञापन


इस दौरान ट्राली के नीचे दबकर कमला पत्नी प्रभु (35 वर्ष) और शवरानी पत्नी बारेलाल (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मीना (25 वर्ष) पत्नी परमानंद पाल और महेश के चार साल के बच्चे की उपचार के लिए महरौनी लाते समय मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल दीपक, फूलन, सोनू समेत अन्य लोगों को महरौनी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। ट्रैक्टर में सवार अन्य लोगों ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था और महिलाओं ने इसका विरोध भी किया था। इसको लेकर महिलाओं का ड्राइवर से विवाद भी हुआ था, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ महरौनी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed