{"_id":"6519cf58a4ec3ec6180233a4","slug":"four-accused-including-murderer-uncle-sent-to-jail-taldehate-news-c-131-1-ltp1001-4269-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हत्यारोपी चाचा सहित चार आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हत्यारोपी चाचा सहित चार आरोपियों को भेजा जेल
Mon, 02 Oct 2023 01:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में भतीजे को पीट-पीटकर मार डाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव म्याव के मजरा दीक्षित वारा निवासी भतीजे राघवेंद्र सिंह की लाठी डंडों से हत्या करने के आरोपी चाचा मनोहर सिंह सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिए।
गांव में तीन सगे भाइयों के मध्य जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद को लेकर बीते दिन गांव लौट रहे राघवेंद्र सिंह को उसके चाचा मनोहर सिंह सहित उनके परिजनों ने रोककर लाठी डंडों से पीटते हुए मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी शिशुपाल सिंह, मनोहर सिंह, राजबहादुर सिंह और बृजेश राजा निवासीगण ग्राम म्याव थाना तालबेहट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य पांच आरोपियों की तलाश को लेकर टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के दो मासूम बेटे हैं।