फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   foundation stone laying, overbridge, devgarh crossing

अब रेलवे शुरू करेगा ओवरब्रिज का काम, हुआ शिलान्यास

Thu, 30 Sep 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
foundation stone laying, overbridge, devgarh crossing
ओवरब्रिज का शिलांयास करते डीएम एसपी व रेल्वे अधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ही रेलवे अपने हिस्से के ओवरब्रिज का काम शुरू करने जा रहा है। बुधवार को डीएम, एसपी व रेलवे अधिकारियों ने क्रॉसिंग के पार नेहरूनगर की ओर पिलर के लिए खुदाई से पहले भूमि पूजन कर कार्य का शिलान्यास किया। रेलवे द्वारा पिलर के लिए एक अक्टूबर से विधिवत रूप से खुदाई का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम द्वारा अपने हिस्से का ओवरब्रिज का काम तेजी से किया जा रहा है। वह अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अब रेलवे ने भी अपने हिस्से का ओवरब्रिज बनाने की कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को रेलवे के अधिकारियों एवं जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार और पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर नेहरनगर चौकी के पास रेलवे द्वारा बनाए जाने वाले पिलर के लिए खुदाई से पहले विधिवत रूप से भूमि पूजन किया गया। रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे के हिस्से का काम एक अक्टूबर से शुरू किया किया जाएगा। इसका जिम्मा नोएडा की कंपनी गैलवनों प्रा.लि. को दिया गया है। इस ब्रिज के निर्माण में लगभग 8.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी और रेलवे द्वारा कंपनी को यह कार्य अक्टूबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। रेलवे के हिस्से का ओवरब्रिज में रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर सिंगल स्पॉन के पिलर तैयार किए जाएंगे और यह पिलर रेलवे देवगढ़ क्रॉसिंग के दोनों ओर एक-एक पिलर तैयार किए जाएंगे एवं दोनों पिलर के बीच की दूरी लगभग 57 मीटर रहेगी। रेलवे द्वारा क्रॉसिंग के ठीक ऊपर बनाए जाने वाले ओवरब्रिज की सड़क के दोनों ओर लोहे की जालीनुमा रेलिंग लगाकर पैक किया जाएगा। ताकि ब्रिज पर चलते समय यदि कोई दुर्घटना हो तो वाहन या कोई व्यक्ति रेलवे लाइन पर न गिर सके। भूमि पूूजन के दौरान एसडीएम सदर संतोष कुमार उपाध्याय, एईएन कंस्ट्रक्शन द्वितीय एसपी शर्मा, आईओडब्ल्यू आरएलएन श्रीवास्तव, सनी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------
कल से बंद रहेगी देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग
रेलवे द्वारा अपने हिस्से का ओवरब्रिज का काम शुरू होने के चलते एक अक्टूबर से रेलवे देवगढ़ क्रॉसिंग आम लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दी जाएगी। इसके चलते अब लोगों को सिद्घन बाईपास से होकर ही निकलना होगा। अभी तक सेतु निगम के कार्य के चलते सिर्फ बड़े वाहनों का डायवर्जन किया गया था, लेकिन अब रेलवे का काम शुरू होने की वजह से देवगढ़ क्रॉसिंग को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रेलवे द्वारा अपने हिस्से का ओवरब्रिज का काम शुरू करने से पहले भूमि पूजन किया गया है। एक अक्टूबर से काम विधिवत रूप से काम शुरू किया जाना है जिसके चलते आम लोगों के लिए रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद किया जाएगा, जिसके चलते आम लोगों को दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ेगा। रेलवे के हिस्से का ओवरब्रिज बनाने में 8.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी और रेलवे द्वारा अपना हिस्से का काम अक्टूबर 2022 तक पूरा किया जाने का लक्ष्य रखा है।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed