फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Foundation Day begins with festival of lights and fireworks

Lalitpur News: दीपोत्सव और आतिशबाजी के साथ स्थापना दिवस का आगाज

Sat, 01 Mar 2025 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Foundation Day begins with festival of lights and fireworks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर तुवन मैदान में जिला प्रशासन व अमर उजाला के तत्वावधान में दीपोत्सव, आतिशबाजी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।
देर शाम तुवन मैदान में दीपाेत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 हजार दीप जलाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश आलोक पाराशर, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, सहकारी बैंक के उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा ने किया। इसके बाद आम जनमानस ने दीपों को जलाकर अपना योगदान दिया। मंच से बुंदेली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। जितेंद्र एंड ग्रुप ने राईसेरा की प्रस्तुति दी। वहीं, दीपों को भारत, उत्तर प्रदेश व ललितपुर के नक्शे पर सजाया गया। साथ ही ललितपुर स्थापना दिवस की रंगोली पर भी दीप सजाए गए। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय नंद प्रताप ओझा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर, महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, नासिर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार मौजूद रहे। मंच का संचालन अनिल रावत ने किया।
विज्ञापन

----------------------
आतिशबाजी का विशेष आकर्षण
तुवन ग्राउंड पर विशेष आकर्षण का केंद्र आतिशबाजी रही, जिसका लोगों ने आनंद उठाया। आसमान रंगबिरंगी आतिशबाजी से भरा दिखा। आतिशबाजी प्रदर्शित करने में मुकेश श्रीवास्तव उर्फ दाऊ का योगदान रहा। दीपोत्सव के समय पर लाइट बंद कर दी गई। ऐसे में आसमान में रंगबिरंगी आतिशबाजी व जमीन पर तारों की तरह झिलमिलाते दीपक दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इन लोगों की रही उपस्थिति
इस कार्यक्रम के दौरान विशेष उपस्थिति में राजीव श्रीवास्तव, अधिवक्ता हरदयाल लोधी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, गंदर्भ सिंह लोधी, हरीश कपूर टीटू, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, प्रोफेसर ओम प्रकाश शास्त्री, सुधीर मिश्रा, महेश कुमार झा, रोहित मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed