फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former SP District President Tilak Yadav quit politics

सपा नेता का दर्द छलका: तिलक यादव ने राजनीति से लिया संन्यास, बोले- आज की पार्टी के बारे में कुछ नहीं कहना

Sat, 26 Mar 2022 07:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 26 Mar 2022 07:48 PM IST
सार

जेल से छूटने के बाद तिलक यादव ने कहा कि आज से सभी तरह के राजनैतिक कार्यों से अपने आपको मुक्त कर रहे हैं। वह किसी भी स्तर पर राजनैतिक कार्य नहीं करना चाहेंगे। वह समाजवादी पार्टी की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहे हैं।

विज्ञापन
Former SP District President Tilak Yadav quit politics
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने छोड़ी राजनीति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंसे सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव शनिवार को जेल से छूटने के बाद पार्टी से आहत नजर आए, घर पहुंचने पर उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने खून पसीने से मजबूत किया था, लेकिन आज पार्टी की जो स्थिति, गतिविधियां व नीतियां हैं उसके बारे में कुछ कहना नहीं चाहते हैं। वह अपने परिवार सहित राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। जेल में रहने के दौरान आचार्य विद्यासागर के प्रवचनों से प्रेरित होकर वह सबसे क्षमा और सबको क्षमा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज से सभी तरह के राजनैतिक कार्यों से अपने आपको मुक्त कर रहा हूं। वह किसी भी स्तर पर राजनैतिक कार्य नहीं करना चाहेंगे। वह समाजवादी पार्टी की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहे हैं। आज से वह पूरी तरह से गैर राजनैतिक व्यक्ति होकर समाज व अन्य लोगों से मिलते रहेंगे और उनके दुख-सुख में शामिल होंगे। उन्होंने साफ कहा कि वह अपने इंद्रप्रस्त परिवार को राजनीति से अलग करते हैं। मेरे शुभचिंतकों व अन्य को दुख होगा, लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अब अधिक उम्र हो गई है। उन्होंने ब्राह्मण वर्ग से कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर प्रचारित किया गया, यदि उनकी किसी बात पर उन्हें दुख पहुंचा हो तो उसके लिए वह क्षमा चाहते हैं।
विज्ञापन

 

पांच महीने पहले किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म की दर्ज कराई थी रिपोर्ट 

गौरतलब है कि करीब पांच महीने पहले तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव व उनके भाईयों के अलावा बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार समेत 28 लोगों के खिलाफ किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस आरोप में सपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार सहित 16 लोग जेल में निरुद्ध थे। जमानत पर शनिवार को जेल से छूटने के बाद वह तिलक यादव ने जिले के अधिकारियों, न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह अपना बयान सोशल मीडिया पर लाइव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed