फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former soldier fails to take possession of leased land, moves court

Lalitpur News: पट्टे में मिली जमीन पर काबिज नहीं हो पाया पूर्व फौजी, पहुंचा कोर्ट

Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Former soldier fails to take possession of leased land, moves court
71 की जंग साहसिक प्रदर्शन के लिए मिली थी जमीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। 1971 की लड़ाई में साहसिक प्रदर्शन करने वाले सेवानिवृत्त फौजी को अब अपनी ही जमीन बचाने के लिए न्यायालय की शरण लेनी पड़ रही है। लंबे समय तक प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने सिविल कोर्ट में निषेधाज्ञा वाद दायर किया है।
तहसील तालबेहट के बांसी परगना अंतर्गत ग्राम छिपाई निवासी कपूर सिंह बुंदेला ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत में दायर वाद में बताया कि वह भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात रहे हैं। 1971 की जंग के दौरान ढाका में तैनाती के समय दुश्मन की गोली लगने से वो घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उनके साहसपूर्ण योगदान के लिए जिला प्रशासन ने ग्राम रायपुर, परगना बांसी में 14.01 एकड़ कृषि भूमि का पट्टा आवंटित किया था। तत्कालीन लेखपाल ने 23 अप्रैल 1981 को उन्हें इंतखाब खतौनी (भूमि रिकॉर्ड) की नकलऔर जोतवही भी जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद से राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज नहीं किया गया। राजस्व अभिलेखागार, कलेक्ट्रेट और तहसील स्तर पर जांच कराने पर संबंधित खतौनी भी उपलब्ध नहीं हो सकी। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, मुख्य सचिव और रक्षा विभाग को कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

सेवानिवृत्ति के बाद भी वह भूमि पर कब्जा नहीं पा सके और न ही खेती कर पाए। अब उन्होंने न्यायालय से मांग की है कि या तो उन्हें उक्त भूमि पर कब्जा दिलाया जाए या उसके स्थान पर अन्य कृषि योग्य भूमि पट्टे पर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही विवादित भूमि किसी अन्य को आवंटित न किए जाने की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed