फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Former District Panchayat President Ramesh Khatik arrested in fraud case

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश खटीक गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Former District Panchayat President Ramesh Khatik arrested in fraud case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रमेश खटीक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। धोखाधड़ी कर दो नाम से जमीन की खरीद फरोख्त करने के मामले में वांछित चल रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश खटीक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी प्रभात शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आठ जून को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष रमेश खटीक पुत्र मटरू खटीक, जितेंद्र पुत्र रमेश खटीक व जयश्री पत्नी जितेंद्र खटीक के खिलाफ धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस सहित एसओजी, सर्विलांस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संभावित स्थानों पर छापामार कार्रवाई करने लगी। लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से दूर रहे। शनिवार की सुबह मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि वांछित रमेश खटीक हाईवे पर गोविंद सागर बांध तिराहा के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और वांछित आरोपी रमेश खटीक को गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जयश्री व जितेंद्र को कोर्ट से मिली थी राहत
करीब ढाई माह पूर्व कोतवाली में दर्ज किए गए मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए रमेश खटीक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय का सहारा लिया था और अग्रिम जमानत व गिरफ्तारी पर स्टे का प्रयास शुरू किया था। लेकिन रमेश खटीक को न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। वहीं उनके पुत्र जितेंद्र व पुत्रबधू जयश्री को न्यायालय ने राहत प्रदान कर दी। जिस कारण दोनों गिरफ्तारी से बच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की कराई जांच में, दो नामों से कराए थे बैनामे
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश खटीक की पुत्रवधू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक के खिलाफ दो नाम पिंकी व जयश्री का प्रयोग कर जमीनों का बैनामा करने की शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी से की गई थी। जिलाधिकारी ने इसकी जांच उपजिलाधिकारी से कराई। एसडीएम की जांच में भी जयश्री के द्वारा लगाए गए बैनामा करने के आरोप सत्य पाए गए थे। इस पर जिलाधिकारी ने आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई करने को कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा था। जिलाधिकारी के पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

करीब ढाई माह पूर्व कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी व कूटरचित रचित दस्तावेज तैयार करने के मुकदमे वांछित चल रहे रमेश खटीक को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई करके न्यायालय में पेश किया है।
संतोष सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed