फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forget people after Digging the road

सड़क खोदकर भूल गए लोग

Sat, 18 Jan 2020 06:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Forget people after Digging the road
उखड़ा पड़ा रपटा। - फोटो : LALITPUR
बिजरौठा/तालबेहट। लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए पेवरब्रिक्स डालने के लिए खोदी गई सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। रपटा को खोदने के बाद इस सड़क को भुला दिया, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा बोलारी के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा दयाली झा के मकान से बब्बू राजा के मकान तक पेवरब्रिक्स डलवाए जा रहे हैं। इसके लिए लगभग तीन सप्ताह पहले ग्राम प्रधान ने पूर्व में रपटा पर डले पत्थरों को निकलवा दिया। लेकिन, अब तक मार्ग पर पेवरब्रिक्स बिछाने का काम शुरू नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को इस मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि रात में जब अंधेरा रहता है, तब इस मार्ग से गुजरने में अधिक मुसीबत होती है। इसके अलावा इस समय मौसम के बदलते रुख से आए दिन बरसात हो रही है। जिससे जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाने से गिरने का खतरा रहता है। ग्राम प्रधान करन कुशवाहा का कहना है कि मौसम के बदलते रूख से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। मौसम साफ होते ही काम प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रात के समय इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी होती है। रास्ता उखड़ने से अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है, इससे आए दिन लोग गिर रहे हैं।
- गंगिया बरार
बरसात में कहीं जलभराव तो कहीं दल दल होने से मार्ग से निकलने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके है।
- कपूरी झॉ
मार्ग उखड़ने से पूरा मार्ग असमतल हो गया है, जिसका अंदाजा वृद्ध लोग नहीं लगा पाते हैं। इस मार्ग पर पेवरब्रिक्स बिछाने का काम शीघ्र प्रारंभ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुलू रजक
कई बार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से कहा परंतु ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
- रामसिंह बुंदेल्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed