{"_id":"65f372d1cb4899872e006a64","slug":"forest-department-is-busy-measuring-its-land-in-faujpura-of-village-burhwar-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-111831-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्राम बुढ़वार के फौजपुरा में वन विभाग अपनी जमीन पैमाइश में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्राम बुढ़वार के फौजपुरा में वन विभाग अपनी जमीन पैमाइश में जुटा
विज्ञापन
फालोअप
दो सौ एकड़ वन भूमि है गांव में मौजूद, अधिकांश क्षेत्र में हो रही खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम बुढ़वार के फौजपुरा में वन विभाग की करीब दो सौ एकड़ भूमि है। इस जमीन पर कुछ दबंग व्यक्ति कब्जा कर खेती कर रहे हैं। इस प्रकरण की खबरें प्रकाशित होने के बाद शासन व प्रशासन ने संज्ञान में लिया। एडीएम अंकुर श्रीवास्तव के स्थलीय निरीक्षण में पाया था कि वन भूमि व सिंचाई विभाग की भूमि पर लोग कब्जा कर खेती कर रहे हैं। इस संबंध में आरक्षित वन क्षेत्र की पैमाइश करने में वन विभाग की टीम जुट गई है।
ग्राम बुढ़वार के मौजा फौजपुरा में वन विभाग की करीब दो सौ एकड़ भूमि है, जिसमें वर्ष 2017 में पौधारोपण भी किया गया था। इनमें से 100 एकड़ भूमि आरक्षित वन क्षेत्र में है, तो वहीं दूसरी ओर सिंचाई विभाग ने 100 एकड़ भूमि वन विभाग को दी थी। इस दो सौ एकड़ भूमि पर कई दबंग अवैध कब्जा कर खेती कर रहे हैं। शासन व प्रशासन ने पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया है, इसके बाद वन विभाग अब भूमि की पैमाइश में जुटा हुआ है, हालांकि दो वर्ष पूर्व वन विभाग ने कुछ लोगो पर वन भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया था। लेकिन उन्हें वन भूमि से बेदखल नहीं किया था। वह अभी भी वहां पर खेती कर रहे हैं, अब वन विभाग भूमि की पैमाइश करा रहा है। ललितपुर क्षेत्राधिकारी वन भोला सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम पैमाइश कर रही है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट आलाधिकारियों को सौंपी जाएगी।