{"_id":"695d683842fdf0410d09f810","slug":"forest-department-installed-sign-boards-on-the-national-highway-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-149270-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नेशनल हाईवे पर वन विभाग ने लगाए सांकेतिक बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नेशनल हाईवे पर वन विभाग ने लगाए सांकेतिक बोर्ड
विज्ञापन
गौना रेंज से गुजरने वाले हाईवे पर पिछले छह माह में तीन तेंदुओं का हो चुका शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। गौना रेंज से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर होने वाले सड़क हादसों से जंगली जानवरों को बचाने के लिए सड़क किनारे संकेतक लगाए गए हैं। इस संकेतों को देखकर वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाएंगे ताकि हादसों पर लगाम लगाया जा सके। इस वर्ष सड़क हादसों में तीन तेंदुओं की मौत हो चुकी है।
वन विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मिलकर एक सराहनीय कदम उठाया है। इन क्षेत्रों में वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पिछले छह माह में इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से तीन तेंदुए सहित कई जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है। इन दुर्घटनाओं से वन्य जीव संरक्षण को लेकर वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
वर्जन
गौना रेंज से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर संकेतक लगाए गए हैं, जिससे वहां दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं। - गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी