{"_id":"65e0db3c7bafe8dfd6009694","slug":"forest-department-caught-two-people-who-were-cutting-trees-into-pieces-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111113-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वनरोज के टुकड़े कर रहे दो लोगों को वन विभाग ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वनरोज के टुकड़े कर रहे दो लोगों को वन विभाग ने पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जंगली जानवर वनरोज को मारकर उसके टुकड़े कर रहे दो लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
गौना रेंज की बालाबेहट बीट पर तैनात वन दरोगा हुकुम सिंह बुधवार को वन क्षेत्र में महोली बीट पर तैनात वन रक्षक अनुराग व प्रहरी यादवेंद्र के साथ भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सोन नदी की तलहटी में चार लोग जंगली जानवर वनरोज को मारकर उसके टुकड़े कर रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे। वन कर्मियों ने दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी भाग गए। आरोपियों ने अपने नाम कल्याण यादव निवासी ग्राम डारा, अवरार उर्फ सोनू निवासी कस्बा बालाबेहट बताया। भागने वाले आरोपियों के नाम नफीस निवासी खिमलासा मध्य प्रदेश व दूसरे का नाम अज्ञात बताया। वन कर्मियों ने मौके से मांस के टुकड़े बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों को वन कर्मियों ने थाना बालाबेहट पुलिस के सुपुर्द कर दिया।