{"_id":"5ddc2d298ebc3e55003c220d","slug":"for-ill-disturb-a-women-hanged-sucide-lalitpur-news-jhs153410532","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम हीरापुर हनुपुरा में एक महिला ने बीमारी से परेशान होकर रात के अंधेरे में अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम हीरापुर हनुपुरा निवासी फूलवती पत्नी स्व.कैलाश रविवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में दरवाजे अटकाकर सोने चली गई। जबकि, दूसरे कमरे में उसकी पुत्री सो रही थी। सुबह होने पर जब वह नहीं दिखी तो पुत्री ने सुबह करीब साढ़े छह बजे कमरे के दरवाजे खोलकर अंदर जाकर देखा तो उसकी मां फूलवती म्यांरी पर रस्सी के फंदे पर लटक रही थी।
इस पर वह चिल्लाती हुई बाहर की ओर भागी, अन्य परिजनों व मोहल्ला पड़ोस के लोगों को बुलाया। लोगों ने आकरउ देखा, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी जानकारी थाना बार पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के चचेरे जेठ पप्पू ने बताया कि पति की मौत के बाद से फूलवती बेटी की शादी के लिए चिंता करती रहती थी। तीन महीने से टायफायड से परेशान चल रही थी। संभावना जताई जा रही है कि शायद इन्हीं कारणों की वजह से उसने फांसी लगा ली।