फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Foot-overbridge for Nehru Nagar at the railway station is now complete.

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर नेहरूनगर के लिए फुटओवरब्रिज बनकर तैयार

Thu, 22 Oct 2026 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Foot-overbridge for Nehru Nagar at the railway station is now complete.
जीआरपी थाने के आगे  रेलवे स्टेशन पर नेहरूनगर के लिए बनकर तैयार हुआ नया फुटओवर ब्रिज।  स्रोत:संव
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर नेहरूनगर से स्टेशन के बाहर आने-जाने के लिए फुटओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। इससे नेहरूनगर, जुगपुरा और सिद्धनपुरा क्षेत्र के लगभग तीस हजार लोगों को लाभ मिलेगा। यह पुल रेल पटरियां पार करते समय होने वाले हादसों को कम करेगा।
विज्ञापन


नेहरूनगर की 25 हजार आबादी लंबे समय से फुटओवरब्रिज की मांग कर रही थी। पहले प्लेटफॉर्म एक से दो व तीन और नेहरूनगर के लिए एक पुल था। कोरोना काल में इसे बंद कर दिया गया था। बाद में पुराना पुल तोड़कर प्लेटफॉर्म चार का निर्माण किया गया। इसके बाद नेहरूनगर आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। स्थानीय लोगों ने सांसद, विधायक और रेल मंत्री को ज्ञापन दिए थे। रेलवे ने झांसी एंड की ओर स्थल सर्वेक्षण किया था। इसका प्रस्ताव 2025-26 में स्वीकृत किया गया था।
विज्ञापन


ललितपुर रेलवे स्टेशन पर नेहरूनगर से स्टेशन के बाहर आने-जाने के लिए नए फुटओवरब्रिज के निर्माण का काम पूरा हो गया है। इस एफओबी के निर्माण से अब नेहरूनगर के लोगों को लाभ मिल सकेगा। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed