फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Food samples from Atal Residential School fail; gram flour, curd, and soybean oil do not meet quality standards.

Lalitpur News: अटल आवासीय विद्यालय के खाद्य नमूने फेल, बेसन, दही और सोयाबीन तेल गुणवत्ता जांच में असफल

Wed, 05 Aug 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Food samples from Atal Residential School fail; gram flour, curd, and soybean oil do not meet quality standards.
18 दिन पहले भोजन करने के बाद 53 छात्र हुए थे बीमार, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। धौर्रा स्थित मंडलीय अटल आवासीय विद्यालय में भोजन करने के बाद 53 विद्यार्थियों के बीमार पड़ने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट आ गई है। प्रयोगशाला जांच में बेसन, दही और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
16 जुलाई को विद्यालय में दोपहर के भोजन में कढ़ी, चावल, सब्जी और रोटी खाने के बाद कई विद्यार्थियों को चक्कर आना, पेट और गले में दर्द, उल्टी, दस्त और अत्यधिक नींद आने जैसी शिकायतें हुई थीं। हालत बिगड़ने पर मेडिकल टीमों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों की जांच की और 53 विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

घटना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय पहुंचकर कढ़ी, चावल, रोटी, बेसन, दही, रिफाइंड सोयाबीन तेल और पानी समेत कुल आठ नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे थे। जांच रिपोर्ट में रिफाइंड सोयाबीन तेल के दो नमूने, दही के दो नमूने और बेसन का नमूना फेल पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
बेसन में मिली मिलावट, तेल भी मानक पर नहीं
प्रयोगशाला रिपोर्ट के अनुसार, बेसन के नमूने में गेहूं और मटर के आटे की मिलावट पाई गई। वहीं रिफाइंड सोयाबीन तेल में सैपोनिफिकेशन (साबुनीकरण) और एसिड वैल्यू निर्धारित मानक से अधिक मिली, जिससे वह गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा।


-----------------------
धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय से लिए गए आठ खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इनमें बेसन, दही और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने फेल पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
— **विनोद कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed