{"_id":"65fca4e6ab2f35db1d0c3c96","slug":"food-safety-department-raided-took-21-samples-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112196-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामारी, लिए 21 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामारी, लिए 21 नमूने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामारी अभियान चलाया। विभाग ने तेल निर्माता इकाइयों, थोक विक्रेताओं, प्रमुख प्रतिष्ठानों पर संदिग्ध मिल्क केक, मैदा, राइस ब्रान तेल, सोयाबीन तेल, सरसों का तेल, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमकीन, पनीर, मशरूम, सूजी, मलाई बर्फी, मोतीचूर का लड्डू, दूध, सुपारी, खुला मिर्च पाउडर के 21 नमूने लिए। यह अभियान त्योहार तक जारी रहेगा।
सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत मलैया व खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने अलग-अलग स्थान पर छापेमारी की। खास तौर पर खाद्य तेल निर्माण इकाइयों एवं थोक तेल विक्रेताओं, डेयरी व प्रमुख प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्र किए गए। टीम ने तालबेहट क्षेत्र में कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के साथ खुला मिर्च पाउडर को सील किया। ललितपुर नगर क्षेत्र से खाद्य पदार्थों में पनीर, राइस ब्रान तेल, सोयाबीन तेल, मशरूम, मिल्क केक, सुपारी, मैदा नमकीन, मिर्च पाउडर नमूने लिए। पूर्व में जिन प्रतिष्ठानों के नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए थे, उन पर भी टीम ने पुन: नमूना लिया। सभी नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।