फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Food authorities drove traders

खाद्य अधिकारियों को व्यापारियों ने खदेड़ दिया

Tue, 10 Nov 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। सोमवार को दीपावली पर्व पर मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के नमूने लेने आई टीम को व्यापारियों ने खदेड़ दिया। व्यापारियों के विरोध के जनता टीम को बिना नमूना लिए बैरंग लौटना पड़ा। वही टीम के नगर में आने की सूचना के कुछ देर बाद ही नगर के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद हो गए थे।
विज्ञापन


सोमवार को जिले से जावेद अख्तर के नेतृत्व में टीम के आने की जानकारी पर नगर के पेट्रोल पंप के आसपास का पूरा बाजार बंद हो गया। टीम के आने की सूचना के बाद व्यापारी एकत्रित हुए और जैसे ही टीम ने कुछ प्रतिष्ठानों पर नमूना लेने का प्रयास किया व्यापारियों की एकजुटता ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। व्यापारियों का आरोप था विभाग जानबूझ कर यह सब त्योहारों पर ही करता है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर के व्यापारियों को आरोप है कि पिछले कुछ समय से खाद्य विभाग की टीम होली, दीपावली और रक्षा बंधन के त्यौहारों पर ही नमूने लेने आती है। इससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उनका आरोप है कि टीम में शामिल लोग नमूने के नाम पर व्यापारियों से बाद में धन उगाही करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर से उनका पक्ष लेेने के लिए उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, परंतु संपर्क न हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed