फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fog in talbehat

कोहरे की चादर ओढ़े रहा तालबेहट नगर

Thu, 21 Jan 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
fog in talbehat
कैप्सन - 1 -कोहरे में नगर का भारतगढ़ दुर्ग - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। बुधवार को पूरा क्षेत्र कोहरे की घनी चादर से ढका रहा। लोग आवश्यक काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकले। कोहरे के कारण सुबह दस बजे तक जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। सूर्य के निकलने के बाद लोगों ने कुछ राहत ली। लेकिन सर्द हवाओं ने काफी परेशान किया। कुछ दिन से मौसम पल-पल अपना रूप बदल रहा है। कभी मौसम में गर्मी हो जाती है तो कभी सर्दी। मंगलवार को सायंकाल सामान्य रहने वाले मौसम में बुधवार को सुबह एकाएक परिवर्तन आया और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र को घने कोहरे ने ढक लिया। जिसके कारण सुबह घूमने जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। कोहरे के कारण सुबह के समय वही लोग अपने घरों से बाहर निकलें। जिन्हें आवश्यक काम था। वाहनों की आवाजाही भी काफी कम रही। साढ़े नौ बजे के लगभग धूप निकली। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed