फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Flyover budget hang to lockdown

लॉकडाउन से अटका ओवरब्रिज का बजट

Tue, 19 May 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Flyover budget hang to lockdown
अधूरा पड़ा देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग ओेवरब्रिज का निर्माण - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ललितपुर-देवगढ़ मार्ग पर देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया जा रहा ओवरब्रिज का काम बजट के अभाव में अटका हुआ है। अब लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में बजट मिलेगा या नहीं, इसको लेकर संशय है। अब तक शासन द्वारा बजट की कुल 29 करोड़ रुपये की राशि में से तीन करोड़ रुपये ही जारी किए हैं। इससे मात्र नौ पिलर बनाने का कार्य ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य बीते वर्ष मार्च में उप्र सेतु निगम और रेलवे के अधिकारियों द्वारा ओवरब्रिज की डिजाइन के अनुसार नापजोख के बाद पिलर की खुदाई का कार्य शुरू किया गया था। इस ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए शासन द्वारा तीन करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई थी। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी दिखाई दी और शुरुआती बजट से नेहरूनगर की ओर देवगढ़ रोड पर ओवरब्रिज के आठ पिलर व देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से डिपो की तरफ एक पिलर का निर्माण किया गया। इन सभी पिलर के ऊपर के गर्डर स्पॉन भी तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

लेकिन, बजट खत्म हो गया तो शासन से पत्राचार किया गया। इसी दौरान लॉकडाउन लागू हो गया। इस कारण बजट की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब स्थिति यह है कि बजट मिलने का कोई अता। पता नहीं है और काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर स्वीकृत यह ओवरब्रिज 24 पिलर पर बनकर तैयार किया जाएगा, जिसमें रेलवे क्रॉसिंग से स्टेशन तिराहा की ओर शुरुआत में 12-12 के स्पॉन (गर्डर) बनेंगे और बाद में आगे 24-24 के स्पॉन रखे जाएंगे। ओवरब्रिज की लंबाई सात सौ मीटर रखी गई है, जिसमें साढ़े छह सौ मीटर लंबाई का ओवरब्रिज सेतु निगम द्वारा तैयार किया जाएगा और रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर 50 मीटर ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे द्वारा कराया जाएगा। ओवरब्रिज की चौड़ाई साढ़े आठ मीटर की रहेगी, जिसमें साढ़े सात मीटर चौड़ाई का कैरिज-वे और बाकी में क्रैश बैरियर बनाया जाएगा। ओवरब्रिज के समानान्तर ब्रिज के नीचे सड़क पर हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए सर्विस रोड भी बनाया जाना है।
देवगढ़ ओवरब्रिज के निर्माण के लिए अब आगे की किस्त मिलने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा।
- आरके सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed