फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five teenagers arrested for theft in observation house escaped by breaking iron gate stir in police department

ललितपुर: संप्रेक्षण गृह में चोरी के आरोप में निरुद्ध पांच किशोर लोहे के गेट तोड़कर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Sat, 25 Sep 2021 09:38 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 25 Sep 2021 09:38 PM IST
सार

ललितपुर-नाराहट में र्हुईं चोरियों के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें दो किशोर थे। इन दोनों किशोरों को 21 सितंबर को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।

विज्ञापन
Five teenagers arrested for theft in observation house escaped by breaking iron gate stir in police department
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर में शुक्रवार देर रात राजकीय संप्रेक्षण गृह में चोरी के मामले में निरुद्ध पांच किशोर क्वारंटीन रूम के पीछे लगे लोहे के गेट को तोड़कर फरार हो गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। भागने वाले किशोरों में दो ललितपुर और तीन उरई के हैं। पुलिस किशोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ललितपुर-नाराहट में र्हुईं चोरियों के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें दो किशोर थे। इन दोनों किशोरों को 21 सितंबर को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। संप्रेक्षण गृह में उरई में हुई चोरी के तीन आरोपी 16 सितंबर से निरुद्ध थे। पांचों को संप्रेक्षण गृह में पीछे की ओर बने क्वारंटीन रूम में रखा गया था। शुक्रवार देर रात पांचों किशोर क्वारंटीन रूम के पीछे लगे लोहे के गेट तोड़कर कटीले तारों को फांदकर भाग गए। गेट तोड़ने की आवाज न हो इसके लिए उन्होंने दरवाजे के पीछे कई तकिये रख दिए थे।
विज्ञापन


उखड़ा पड़ा था लोहे का गेट 
रोजाना की तरह शनिवार की सुबह सुरक्षाकर्मी क्वारंटीन रूम पहुंचा। कक्ष से पांचों किशोर गायब थे। कमरे के पीछे की ओर लगा लोहे का गेट उखड़ा पड़ा था। यह देख उसने तत्काल राजकीय संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। शुरू में अपने स्तर पर किशोरों को तलाशा गया, लेकिन पता न चलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना बनाकर भागे पांचों किशोर
मौके के हालात बता रहे हैं कि पांचों किशोर योजना बनाकर मौके से भागे हैं। गेट को तोड़ने के लिए उनकी तैयारियां बता रही हैं कि सभी ने एक जुट होकर योजना बनाई। इसके बाद उसे आराम से अंजाम भी दिया।

एक किशोर तक पहुंची पुलिस
संप्रेक्षण गृह से पांच किशोरों के भागने की घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। सीओ सिटी फूलचंद और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देश पर एसओजी टीम भी सक्रिय हो गई। बताया जा रहा है कि एसओजी व कोतवाली पुलिस फरार हुए एक किशोर तक पहुंच गई है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र पटेल ने बताया कि वह इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने के लिए डीएम से बात कर रहे हैं।


चोरी के मामले में आरोपी पांच किशोर संप्रेक्षण गृह में पीछे क्वारंटीन में रखे गए थे, जो वहां से पलायन कर गए हैं। इनमें तीन उरई के और दो ललितपुर के हैं। संप्रेक्षण गृह प्रभारी द्वारा पांचों का विवरण दिया है, इसके तहत आरोपियों को मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। टीमों को रवाना कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आरोपी कैसे भागे इसकी जांच की जा रही है।- गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed