{"_id":"6669fe7b9f80a983b4033af9","slug":"five-projects-of-har-ghar-jal-nal-yojana-will-gain-momentum-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-116070-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हर घर जल नल योजना की पांच परियोजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हर घर जल नल योजना की पांच परियोजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। नमामि गंगे योजना के तहत पांच पाइप लाइन योजनाएं अब रफ्तार पकड़ेंगी। शासन ने इन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी कर दी है। कार्यदायी संस्थाएं इन्हें तेजी से पूरा कर लोगों के घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में जुट गई हैं।
यहां के 560 गांवाें में हर घर जल नल योजना के तहत 15 पाइप पेयजल परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिसमें 170364 नल संयोजन कर 956255 लोगों को लाभांवित करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2020 के जून में पांच, नवंबर में दो और दिसंबर में छह परियोजनाओं के निर्माण की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2021 में दो परियोजनाओं का कार्य प्रारंभ किया गया था। इन सभी परियोजना का काम वर्तमान में अंतिम चरणों में पहुंच गया है। अधिकारियों के अनुसार अधिकांश गांवों में नल कनेक्शन किए जा चुके हैं और पानी की टेस्टिंग भी हो चुकी है। करीब 419 गांवाें में पेयजल आपूर्ति की जाने लगी है।
अब शासन ने पांच पाइप पेयजल कचनौंदा कलां, सैदपुर-कुम्हैडी, गौना-नाराहट, जाखलौन-बिरधा, धौर्रा-बालाबेहट को पूरा करने के लिए दो माह का समय निर्धारित किया है। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव ने कार्यदायी संस्थाओं को काम तेजी से करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इन पांच पेयजल परियोजनाओं का काम अंतिम चरण में है। अनुमान है कि दो माह के दौरान इन पांच पेयजल परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। संवाद