फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five more dengue patients found, number reaches 28

Lalitpur News: डेंगू के पांच मरीज और मिले, संख्या हुई 28

Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five more dengue patients found, number reaches 28
जिला अस्पताल में डेंगू की जांच मशीन ठीक कराए जाने के बाद भी काम नहीं कर रही
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुधवार को पांच नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब यहां डेंगू के मरीजों की संख्या 28 हो गई है। मरीजों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि जिला अस्पताल में डेंगू की जांच मशीन ठीक कराए जाने के बाद भी काम नहीं कर रही है।
जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। शहरी इलाके में छह मरीज सहित जनपद में कुल 28 मरीज इस बीमारी की चपेट में सरकारी रिकार्ड में आ चुके हैं। दो दिन तक स्वास्थ्य महकमे के पास कुल 23 मरीजों की संख्या थी, अचानक पांच मरीज बढ़ने से महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में अगर जनपद में मरीजों की स्थिति पर नजर डाली जाए तो विकास खंड तालबेहट में पांच मरीज, विकास खंड बिरधा में छह, महरौनी में एक, बार में छह, मड़ावरा में दो और जखौरा में दो मरीज हैं। इसके साथ ही शहर में छह मरीज मोहल्ला रैदासपुरा, गोविंदनगर, नेहरू नगर, सरदारपुरा व आजादपुरा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर रहे रेफर, डेंगू वार्ड में नहीं भर्ती कर रहे मरीज
जिला मुख्यालय में डेंगू रोग को देखते हुए बंद पड़े बर्न वार्ड को डेंगू वार्ड बनाया गया है। लेकिन यहां पर किसी भी स्टाफ की तैनाती नहीं की गई है। यहां किसी मरीज को भी भर्ती नहीं किया जा रहा। स्थिति ये है कि जो भी डेंगू के संभावित मरीज होते हैं उन्हें झांसी रेफर कर दिया जाता है। यहां कागजों में दिखाने के लिए वार्ड का संचालन हो रहा है।


जनपद में कुल 28 मरीज डेंगू के आए हैं। वर्तमान में सभी मरीजों की हालत सही बताई जा रही है। अधिकांश मरीज डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। -डॉ. देशराज, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed