{"_id":"66d631ebe728779260056504","slug":"five-hundred-employees-did-not-give-details-of-assets-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-120224-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पांच सौ कर्मचारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पांच सौ कर्मचारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन ने विभागों में तैनात कर्मचारियों से उनकी संपत्ति का ब्योरा मांगा है। यह आदेश जारी किए थे कि जो कर्मचारी अपना ब्योरा नहीं देगा, उसका वेतन निर्गत नहीं किया जाएगा। विभागीय पोर्टल पर कर्मचारियों को अपना विवरण भरना था। अब भी पोर्टल खुला हुआ है। जिन विभागों में शत प्रतिशत कार्य हो गया है, वहां वेतन निर्गत कर दिया गया है। करीब पांच सौ ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्होंने पोर्टल पर सूचना नहीं दी है।
राजस्व विभाग में दो लेखपालों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दाखिल नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग के 50 कर्मचारियों ने यह ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। सबसे ज्यादा 450 कर्मचारी पंचायती राज विभाग के ऐसे हैं, जिन्होंने अपना ब्योरा नहीं दिया है। अभी विभागों ने किसी कर्मचारी के वेतन निर्गत नहीं किए हैं। अगर प्रक्रिया पूर्ण नहीं करेंगे तो उनकी वेतन वृद्धि रोकते हुए उनके प्रमोशन को भी रोका जाएगा। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि दो लेखपालों का ब्योरा जमा नहीं हुआ है। उनका वेतन रोक दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने कर्मचारियों का वेतन अभी निर्गत नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग में भी यही स्थिति है।