फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five bike thief with arrested a thief

चोरी की पांच मोटराइकिल समेत बाइक चोर गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2020 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Five bike thief with arrested a thief
पुलिस लाइन सभागार में बाइक चोरों का खुलासा करते एसपी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम को चोरी की पांच मोटरसाइकिलों समेत एक चोर को पकड़ने में सफलता पाई है। इसी मामले में एक अन्य मोटरसाइकिल चोर को नाराहट पुलिस पहले ही पकड़कर जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में मोटरसाइकिलों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि शहर में मोटरसाइकिल चोर गिरोह लगातार सक्रिय हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता एवं सदर क्षेत्राधिकारी कैलाश नाथ की देखरेख में स्वॉट टीम और कोतवाली पुलिस की टीमों ने मोटरसाइकिल चोरों पर अंकुश लगाने के लिए जगह-जगह दबिश दी और वाहनों की चेकिंग की। स्वॉट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक गोविंद सागर बांध के पास खड़ा है, जिस पर टीमें पहुंची तो उक्त बाइक चालक भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस व स्वॉट टीम ने उक्त मोटरसाइकिल चालक को घेराबंदी करके पकड़ लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम थाना बार के अंतर्गत ग्राम चिगलौआ निवासी अवतार पाल पुत्र दुर्गापाल बताया। उसके पास से चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल थी। उसने बताया कि इस मोटरसाइकिल की चोरी अपने साथी थाना नाराहट के ग्राम अर्जुनखिरिया निवासी दीपांश दुबे पुत्र चक्रेश दुबे के साथ मिलकर मोहल्ला सरांयपुरा से चुराई थी।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि उसने व उसके साथी द्वारा चोरी की गई चार अन्य मोटरसाइकिलें रामजानकी मंदिर के पास नाले के किनारे छिपाकर रखी हैं। इस पर पुलिस बल ने उक्त स्थान से चार मोटरसाइकिलें यामाहा एफजेड, टीवीएस अपाचे, हीरो स्प्लैंडर प्रो, और हीरो सीडी डीलक्स को बरामद कर लिया। बताया कि उसके साथी दीपांशु दुबे को नाराहट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पहले ही जेल भेज दिया है। सभी मोटरसाइकिलों की चोरी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज है।
विज्ञापन

चोरी करते वीडियो फुटेज भी मिले
मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पकड़ा गये युवक का मोटरसाइकिल चोरी करने के दौरान का वीडियो फुटेज भी मिला है। इसे पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले का खुलासा करने के दौरान दिखाया गया, जिसमें युवक मोटरसाइकिल चोरी करते दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम को मिली सफलता
चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ चोर को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, स्वॉट टीम प्रभारी राजबाबू यादव, सदर चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष चंद, स्वॉट टीम से अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र यादव, जायद अली, अमित पाठक, इमरान साबरी, मनमोहन, सलाउद्दीन, अर्पित गुप्ता व भगवान सिंह गुर्जर शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा होने पर टीम को बीस हजार रुपये इनाम की घोषणा की।

बाइक चोर से बरामद दो पहिया वाहन

बाइक चोर से बरामद दो पहिया वाहन- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed