फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   first zone senitization

लॉकडाउन के दूसरे दिन जोन प्रथम में किया गया सेनेटाइजेशन

Mon, 14 Jun 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
first zone senitization
ललितपुर। रविवार को नगर पालिका ने दो दिवसीय लॉकडाउन में जोन प्रथम में सफाई अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर शासन द्वारा दो दिवसीय लॉकडाउन लागू रखा गया है। इसमें शहरी क्षेत्र में सफाई व सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए हैं। रविवार को जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी के निर्देशों में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में जोन प्रथम में अभियान चलाया। जिसमें समस्त वाणिज्य क्षेत्र घंटाघर, जूता-चप्पल लाइन, नझाई बाजार, सुपर मार्केट, तुवन चैराहा, वर्णी चौराहा, स्टेशन आदि क्षेत्रों में सफाई कराई। कोविड-19 के बचाव हेतु सैनिटाइजेशन टीम द्वारा छिड़काव कर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।

विशेष सफाई अभियान के दौरान जोन प्रथम के समस्त 13 वार्डों में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक नियमित सफाई कराते हुए कूड़े का उठान कराया गया। जोन प्रथम के समस्त वार्ड पार्षदों के सहयोग से निगरानी समिति की सक्रियता से डोर टू डोर सर्वे कर स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। जिसमें घर-घर जाकर वार्ड वासियों के कोरोना के लक्षणों की जांच की गई। साथ ही कोविड से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। जिसमें घर से निकलते समय मुंह पर मास्क व सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही लक्षण होने पर तुरंत जांच कराए जाने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य लिपिक अमित पाराशर, जिला समन्वयक पंकज कुमार, जितेंद्र चंदेल, शमीम खान जोन पर्यवेक्षक अजय कुमार, अमित कुमार, आदर्श करौसिया, अभिषेक करौसिया, जोन प्रथम समस्त स्वास्थ्य नायक सहित टीम मौजूद रही। उधर, जोन द्वितीय में सफाई निरीक्षक जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान एवं सैनिटाइजेशन किया गया। इसमें जिला अस्पताल पुरुष व महिला, चांदमारी, वर्णी चौराहा, कटरा बाजार, घंटाघर से कसाई मंडी में दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान डीसी पंकज कुमार, संजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed