फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   First vote yourself, then inspire people around you.

Lalitpur News: पहले खुद करें मतदान, फिर आसपास के लोगों को करें प्रेरित

Mon, 13 May 2024 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
First vote yourself, then inspire people around you.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रविवार को घंटाघर और नझाई बाजार में शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।
घंटाघर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता अजय जैन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। सभी लोग परिवार के साथ पहले खुद मतदान करें, फिर आसपास के लोगों व रिश्तेदारों को प्रेरित करें, जिससे शतप्रतिशत मतदान हो सके। नितिन पाराशर ने कहा कि तीन चरण में हुए मतदान में वोट प्रतिशत काफी कम रहा है, यदि सभी लोग जागरूक हो जाएं तो मतदान प्रतिशत बढ़ जाएगा। व्यापारी मोहम्मद इकराम ने कहा कि मतदाता अपने क्षेत्र का शतप्रतिशत मतदान करा दें तो जनपद का वोट प्रतिशत बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

राजकुमार शुक्ला ने कहा कि गर्मी को देखते हुए सुबह सबसे पहले खुद मतदान करें फिर कोई काम करें। इस मौके पर विनोद कुशवाहा, नारायण पंत, मोहम्मद वासिम, नफीस अली, राम किशन, जफर अली, परवेज हुसैन, सुरेंद्र कुमार, कोमल चंद्र आदि मौजूद रहे। इधर, नझाई बाजार में अरविंद जैन ने कहा कि सभी लोग आज इस बात की शपथ ले रहे हैं कि पहले अपने परिवार के साथ खुद वोट डालने जाएंगे, फिर मोहल्ले के मतदाताओं को प्रेरित कर शत प्रतिशत मतदान कराएंगे। इस मौके पर संदीप, राजेंद्र, अजय, संजय मिश्रा, मोहित, मनीष, कुंदन राठौर, सौरभ कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed