फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire extinguishers dilapidated, smog sensors and sirens faulty.

Lalitpur News: अग्निशामक यंत्र जीर्ण-शीर्ण, स्मॉग सेंसर और सायरन खराब

Wed, 20 Nov 2024 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fire extinguishers dilapidated, smog sensors and sirens faulty.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में अग्निशामक यंत्र जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गए हैं। दुर्भाग्यवश यदि आग लग जाए तो काबू पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। आग बुझाने में काम आने वाला हौज पाइप पूरी तरह जर्जर स्थिति में है तो स्मॉग सेंसर व सायरन देखरेख के अभाव में खराब पड़े हैं। एनआरसी वार्ड में आग बुझाने के कोई साधन उपलब्ध नहीं हैं।
वर्ष 2020 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में अग्निशामक यंत्र, स्मॉग सेंसर व सायरन, एबीसी सिलिंडर, सीओटू सिलिंडर, हौजपाइप, पानी की मोटर लगवाई गई थी। लेकिन, अस्पताल प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब ये यंत्र जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच चुके हैं। एबीसी सिलिंडर व सीओटू सिलिंडर की वैधता एक साल की होती है, लेकिन अस्पताल में अब भी 2020 में भरवाए गए सिलिंडर रखे हुए हैं। इन्हें चार वर्षों से दोबारा नहीं भरवाया गया है।
विज्ञापन

50 बेड वाले इस अस्पताल के लिए 5000 लीटर की पानी की टंकी रखी गई है, जबकि नियमानुसार 10 हजार लीटर की टंकी होनी चाहिए। इतना ही नहीं एनआरसी (राष्ट्रीय पोषण पुनर्वास केंद्र) वार्ड में आग बुझाने के लिए कोई अग्निशामक यंत्र स्थापित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
सेंसर की देखरेख जरूरी
जानकारों के अनुसार स्मॉग सेंसर जैसे ही धुएं के संपर्क में आता है, वैसे ही सायरन बज उठता है। इसलिए सेंसर की हमेशा देखरेख जरूरी है। इसके अलावा एबीसी और सीओटू (कार्बन डाई आक्साइड) सिलिंडर की वैधता भी एक साल की होती है, इन्हें भी हर वर्ष बदलवाना जरूरी है।

00000
इनका कहना है---
सीएचसी में दो-तीन दिन में सभी यंत्रों को बदलवा दिया जाएगा। बजट मिलते ही 10 हजार लीटर पानी की टंकी रखवा दी जाएगी। डॉ. सुंदर सिंह, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed