फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire extinguisher and first aid box were not found in two buses

Lalitpur News: दो बसों में नहीं मिला अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स

Mon, 19 May 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fire extinguisher and first aid box were not found in two buses
ललितपुर। गर्मी के माैसम में वाहनों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रविवार को यातायात पुलिस ने बसों में अग्निशमन यंत्रों की जांच की। बसों की फिटनेस और फर्स्ट एड बॉक्स को भी देखा। दो बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने भीषण गर्मी और इससे वाहनों में आग लगने के खतरे को देखते हुए बसों में अग्निशमन यंत्रों की जांच करने के निर्देश दिए। रविवार सुबह प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। सवारियों से भरी बसों में अग्निशमन यंत्रों की जांच पड़ताल की गई। अधिकांश बसों में अग्निशमन यंत्र लगे मिले। यंत्रों की क्रियाशीलता जानने के लिए उनकी एक्सपायरी डेट भी चेक की गई।
विज्ञापन

बसों की फिटनेस और यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराने के लिए रखे जाने वाले फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की गई। दो बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। इन बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शहर के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर चलाए गए चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 119 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
यातायात नियमों की दी गई जानकारी
यातायात पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर जागरुकता अभियान चलाया। लोगों को नियमों के बारे में जानकारी दी। बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने की अपील की। तीन सवारी न बैठाने के साथ तेज गति में वाहन न चलाने को कहा।
-------
यातायात पुलिस ने बसों में अग्निशमन यंत्रों की जांच की। फर्स्ट एड बॉक्स भी देखे। दो बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed