फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire broke out in the fields, the remains of the wheat crop were burnt

Lalitpur News: खेतों में लगी आग, गेहूं की फसल के कटे अवशेष जले

Sun, 13 Apr 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the fields, the remains of the wheat crop were burnt
नाराहट/बांसी। थाना नाराहट क्षेत्र में महरौनी मार्ग पर गुड़ा तिराहा के पास खेत में आग लग गई। वहीं, शुक्रवार को ग्राम लखनपुरा में खेतों में आग लगने की घटना हुई। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पानी डालकर आग को बुझाया। हालांकि दोनों ही जगहों पर खेत में कटे फसल अवशेषों में आग लगी थी।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत महरौनी मार्ग पर गुड़ा तिराहा के पास एक खेत में कटे पड़े गेहूं के फसल अवशेषों से भूसा बनाया जा रहा था। इसी दौरान रीपर से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। देखते ही देखते तेजी के साथ आगे बढ़ गई और पास के अन्य खेतों में फैलती चली गई। गांव के लोगों ने आग को बुझाने का अपने स्तर पर प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। गांव वालों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी तो फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची और पानी डालकर गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं, शुक्रवार को थाना जखौरा के ग्राम लखनपुरा में स्वामी यादव के खेत में गेहूं के कटे हुए फसल अवशेषों में आग लग गई। गांव के लोग आग को बुझाने में जुट गए। खेत स्वामी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड और जखौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed