फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fire brigade insufficient resourses

फायर ब्रिगेड के पास आग बुझाने को नहीं पर्याप्त टैंकर गाड़ियां

Wed, 31 Mar 2021 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
fire brigade insufficient resourses
fire on field.jpg - फोटो : fire on field.jpg
ललितपुर। जनपद में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण खेतों में आए दिन फसलों में आग लगने से किसानेें को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मियां शुरू होते ही जिले में आग की घटनाएं बढ़ना शुरू हो जाती हैं। बीते दस दिन में महरौनी, मड़ावरा, बार, जखौरा, बिरधा, जाखलौन, तालबेहट, पूराकलां, बालाबेहट क्षेत्रों में फसलों में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कई बार तो एक दिन में ही अलग-अलग क्षेत्रों में चार से पांच जगह खेतों में आगजनी की घटनाएं हो रही हैं, जबकि इन क्षेत्रों की दूरियां भी चालीस से पचास किलोमीटर तक होती है, जिससे फायर ब्रिगेड की ओर से मदद भी समय से नहीं मिल पाती है और जब तक फायर ब्रिगेड की आग बुझाने वालीं टैंकर गाड़ियां मौके पर पहुंचती है, तब तक भारी नुकसान हो चुका होता है। वर्तमान में कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को भी मिल रही है। यदि फायर ब्रिगेड महकमेे के पास पर्याप्त आग बुझाने वाले टैँकरों की बात की जाए तो विभाग के पास मात्र दो बड़ी गाड़ियां और एक छोटी टैंकर गाड़ी है, इनमें एक बड़ी टैंकर गाड़ी की क्षमता 4500 लीटर, दूसरी की क्षमता 2500 लीटर और तीसरी छोटी गाड़ी की क्षमता मात्र चार सौ लीटर पानी की है, जो बड़ी आग या कई जगह एक साथ आग लगने पर पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक द्वारा भी पूर्व में उच्चाधिकारियों के माध्यम से आग बुझाने के लिए टैंकर गाड़ियां बढ़ाने को पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक जिले को अतिरिक्त टैंकर गाड़ियां नहीं मिलने से बड़ी आग या फिर कई जगह एक साथ लगी आग को बुझाने में परेशानी हो रही है।
---------
खेतों में खड़ी लाखों की फसलें जलकर राख
जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नदनवारा स्थित टोल प्लाजा के पास मंगलवार की सुबह एक खेत में हाइटेंशन लाइन के तारों से चिंगारियां छूटने से आग लग गई, जिसस खेत मेें खड़ी फसल जलकर राख हो गई। वहीं, बार क्षेत्र के ग्राम पारौन में बिजली के तारों से निकली चिंगारियों से खेत में कटी पड़ी फसल में आग लग गई। खेतों में धुआं उठने पर आसपास के लोग तत्काल घटना भांपकर आग बुझाने दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, बीते दो दिन पहले ही ग्राम बार क्षेत्र के ही ग्राम तुर्का में भी खेत में फसल में आग लग गई थी। इसके साथ ही मंगलवार की दोपहर में ग्राम बैरवारा में बलराम पुत्र खिलान यादव के खेत में डेढ़ एकड़ में खड़ी फसल में आग लग लग गई। इससे उसका लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हो गया। किसी प्रकार ग्रामीणों ने आग पर काबूू पाया।
विज्ञापन

---------
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त आग बुझाने वाले टैंकर उपलब्ध कराए जाने के लिए मुख्यालय पर डीजी लखनऊ से बात की है, संभवत: बहुत जल्द एक या दो टैंकर वाहनों के मिलने की उम्मीद है। लगातार पत्राचार भी किया जा रहा है। वर्तमान में आग बुझाने वाले एक टैंकर को महरौनी में रखवाया गया है, ताकि उस क्षेत्र में आग की सूचना पर तत्काल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मतलूब हुसैन, एफएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed