{"_id":"5ea481298ebc3e90480612bf","slug":"fire-accident-by-cylinder-blast-taldehate-news-jhs1653499110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटने से मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर फटने से मकान में लगी आग
विज्ञापन
कैप्सन - आग बुझाने मौके पर जुटे ग्रामीण
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा भदौना में सिलिंडर फटने से मकान का ऊपरी भाग और उसमें रखा अधिकांश सामान जल गया। इसके अलावा समीप के खपरैल मकान में भी आग लग गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के बाद लेखपाल और पुलिस मौके पर गई।
शनिवार को दोपहर में ग्राम भदौना निवासी हरनाम पुत्र पूरन अपने खेत पर था। पत्नी मकान में थी। अचानक मकान के दूसरे कमरे में रखा गैस सिलिंडर फट गया। इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। सिलिंडर से लगी आग से कमरे के पहली मंजिल की लकड़ी की पटनौर और कमरे में रखा लगभग दस क्विंटल खाद्यान्न जल गया। इसके बाद आग ने दूसरी मंजिल के छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया। समीप में बने लक्ष्मन राजपूत पुत्र मेहरबान के मकान को भी आग ने अपनी चपेट में लिया, लेकिन ग्रामीणों की एकजुटता ने आग को बिकराल नहीं होने दिया और उसे बुझा दिया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर गई। बाद में तहसीलदार श्रीकृष्ण ने लेखपाल दीनदयाल को मौके पर भेजकर आग से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए।
आग बुझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
तालबेहट। हर बार की तरह इस बार भी जब तक जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती, तब तक आग पर काबू कर लिया गया था। बताते चलें कि तहसील मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड गाड़ी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय से सूचना के बाद ही गाड़ी आती है, जिसको आने में कम से कम एक घंटा लग जाता है।

कैप्सन - आग से मकान का जला ऊपरी भाग- फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन