फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   FIR 30 of theft

बिजली चोरी की 30 एफआईआर

Sat, 18 Jul 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 18 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कटिया डालकर विद्युत चोरी धड़ल्ले से की जा रही है। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग कम होने के कारण लोग विद्युत चोरी करने से परहेज नहीं करते हैं। विभाग द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ विगत वर्ष जून से तीन माह के लिए और इस वर्ष जनवरी में दो माह के लिए चलाए जाने वाले महाभियान में विद्युत चोरी के सैकड़ों मामले सामने आए। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई तो बहुत से लोगों पर शमन शुल्क लगाकर राजस्व वसूला गया। इससे विभाग को लाखों रुपये का लाभ कुछ ही माह में प्राप्त हो गया था। लेकिन, विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बाद भी विद्युत चोरी को नहीं रोका जा सका। अब भी अवैध रूप से विद्युत चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। विगत माह जून में अधिशासी अभियंता के निर्देश पर उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं के नेतृत्व में चलाए जाने वाले अभियान में उपखंड अधिकारी द्वितीय द्वारा आठ एफआईआर और उपखंड अधिकारी तृतीय द्वारा 22 एफआईआर दर्ज कराई गईं। साथ ही 90 हजार रुपए शमन के रूप में वसूला गया। जबकि, उपखंड अधिकारी प्रथम द्वारा शहर क्षेत्र में जून माह में चेकिंग के दौरान एक भी एफआईआर की कार्रवाई नहीं की गई और न ही कोई शमन शुल्क वसूल किया।

इसे देखते हुए अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने उपखंड अधिकारी प्रथम और द्वितीय को निर्देशित किया है कि वह अधीनस्थ अवर अभियंताओं को विद्युत चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के लिए लक्ष्य आवंटित करें, साथ ही क्षेत्र में स्वयं जाकर भ्रमण कर विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें, ताकि विद्युत चोरी को रोका जा सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि इसके लिए बकाएदारों की सूची के साथ घर- घर जाकर हकीकत जानें और मीटरों में गड़बड़ी की जांच भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed