फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   film shooting

एक्शन, कामेडी व रोमांस का तड़का है बंदूकराज

Wed, 20 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 20 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
film shooting
ललितपुर। एक्शन, कामेडी और रोमांस का तड़का लगाकर राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही फिल्म बंदूक राज की शूटिंग शहर के रानी बाग में मंगलवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री मानपाल सिंह ने किया। फिल्म को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन


मंगलवार को फिल्म बंदूक राज की शूटिंग के शुभारंभ पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड के जिलों की उपेक्षित प्रतिभाओं व कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। फिल्म गोल्डन कलेंडर और महिदपुर जीरो किमी फिल्मों के बाद अब संस टेलिनेट प्रा.लि. संजय बिंदल क्रिएशन मुंबई और रेड ब्राउन फिल्म के बैनर तले प्रोड्यूसर डा. संजय बिंदल द्वारा फिल्म बंदूकराज की शूटिंग मंगलवार को शहर के रानीबाग में शुरू की गई। शूटिंग का शुभारंभ परिवहन मंत्री मानपाल सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद उनके एक्शन व कट कहते ही फिल्म के कलाकारों ने शूटिंग आरंभ कर दी। परिवहन मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों के प्रतिभावान कलाकार, जो उपेक्षा के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। प्रदेश सरकार इन प्रतिभाओं को फिल्म व खेलों में प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ा रही है। इसके लिए हर प्रकार से सहयोग व इन क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डा. सतीश सुड़ेले, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, नेपाल सिंह यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है फिल्म
फिल्म बंदूकराज दबंगों के अत्याचार एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आाधारित है। फिल्म की शूटिंग के पहले दिन युवा नेता मन्नू भइया ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी के दफ्तर पहुंचकर एमएलए के टिकट के लिए दावेदारी करते हैं। इससे उनकी पार्टी के दूसरे नेता के साथ टिकट को लेकर बहस हो गई और पूरा माहौल गरमा गया। फिल्म में दूसरे युवा नेता बने राम वर्मा का किरदार हृदेश गोस्वामी ने अदा किया है। फिल्म के लीड रोल में डायरेक्टर महेंद्र सिंह लोधी, संजय सिंह एवं हीरोइन के रुप में भारती चौहान की अदाकारी दिखाई देगी। फिल्म में गोपाल यादव विलेन का रोल अदा करेंगे। जबकि, जीटीवी पर दिखाया जाने वाला प्रसिद्घ धारावाहिक जोधा अकबर के कलाकार व जिले के निवासी अशोक देवलिया इस फिल्म में हीरोइन के पिता की भूमिका में रहेंगे। स्थानीय कलाकार संजीव बाबरा सपोर्टिंग विलेन के रुप में दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशक महेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि उनके निर्देशन में बनने वाली यह तीसरी फिल्म है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा ललितपुर, महरौनी, जखौरा, करकरावल के जलप्रपात व आसपास के क्षेत्रों में फिल्माया जाएगा। फिल्म का कुछ भाग मुंबई, इंदौर और अन्य शहरों में फिल्माया जाएगा। गांव की पृृष्ठ भूमि होने से बुंदेलखंड की खूबसूरती का सजीव चित्रण किया जाएगा। इसे कैमरा मैन रिंकू मंधल मुंबई के द्वारा दर्शाया जाएगा। फिल्म में संगीत हरीश शर्मा द्वारा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारा, भूसा से भरी ट्रॉलियों पर नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई
ललितपुर। जनपद में चल रही फिल्म बंदूकराज की शूटिंग में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड के सूखा से प्रभावित किसानों को प्रदेश शासन द्वारा हरप्रकार की राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को परिवहन विभाग द्वारा टैक्स वसूली से राहत दी जाएगी। एक शिकायत के मद्देनजर उन्होंने एआरटीओ सतेंद्र कुमार को निर्देशित किया कि जनपद में किसानों के भूसा, चारे से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली को पकड़ किसी भी प्रकार से उत्पीड़न नहीं किया जाए और न ही टैक्स वसूली जैसी कोई दंडात्मक कार्रवाई की जाए। हालांकि, उन्होंने खनन में शामिल ट्रैक्टर- ट्रॉली के पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


शासन की योजनाओं से करें गांवों का विकास
ललितपुर। परिवहन मंत्री मानपाल सिंह मंगलवार को फिल्म की शूटिंग में शामिल होने के बाद जखौरा से जिला पंचायत सदस्य ज्योति कल्पनीत सिंह लोधी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जखौरा क्षेत्र के प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रदेश शासन की मंशानुरुप विभिन्न योजनाओं से गांवों का विकास करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed