{"_id":"6133d5328ebc3e31e47f45da","slug":"filed-a-report-of-demanding-extortion-and-assault-in-the-hotel-lalitpur-news-jhs203522898","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में रंगदारी मांगने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में रंगदारी मांगने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में मारपीट कर रंगदारी मांगने एवं गाड़ी में तोड़फोड़ करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने होटल स्वामी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के तालाबपुरा निवासी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रेलवे स्टेशन के पास उसका होटल है। बीते रोज दो अगस्त की रात को करीब दस बजे रेस्टोरेंट के कुक नीरज अपने स्टाफ के साथ किचन का सामान रखवा कर खाना खाने की तैयारी कर रहा था। तभी स्टेशन रोड निवासी नीलेश होटल की किचिन के दरवाजे में लात मारकर होटल स्वामी का नाम लेते हुए गालियां देने लगा। शोर सुनकर बेटा ऋषिराज त्रिपाठी किचिन में पहुंचा और गालियां देने से मना किया तो उसने ऋषिराज को मारने पर आमादा होते हुए शराब पीने के लिए दो हजार रुपये मांगे। जब उसने रुपये देने से मना किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना की जानकारी होने पर वह होटल में नीचे आया और घटना की जानकारी के लिए पुलिस को फोन लगाया, तभी वह युवक फिर से वहां आ गया और उसे निशाना बनाते हुए पत्थर मारा, जिससे वह बाल-बाल बच गया, लेकिन होटल में ठहरे यात्री की कार के पीछे का कांच टूट गया। होटल स्वामी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद