फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fields filled with water, crops ruined, farmers upset

खेतों में भरा पानी, फसल बर्बाद, किसान परेशान

Sat, 27 Aug 2022 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fields filled with water, crops ruined, farmers upset
जखौरा क्षेत्र में खेत में पानी से बर्बाद हुई फसल - फोटो : LALITPUR
जखौरा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम किसलवास क्षेत्र में बारिश से नष्ट हुई फसल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई दिनों से बारिश होने और राजघाट बांध के गेट खुले होने के कारण बेतवा नदी में बाढ़ आ गई थी, जिसके चलते नदी के किनारे खेतों में पानी भर गया और फसल नष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्राम चमराहुआ, किसलवास, पंचोरा, बसवा आदि गांव में फसल नष्ट होने से किसान काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि अब फसल के लिए लिया कर्ज चुकाना तो दूर फसल की लागत निकालना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने फसल की जांच कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा अंतर्गत के किसलवास के आस-पास के गांव में जलभराव से उड़द, मूंग, सोयाबीन, मूंगफली व मक्का जैसी फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि बीते वर्ष बारिश न होने से फसल की बुवाई तक नहीं कर पाए थे। इस वर्ष फसल अच्छी होने की उम्मीद थी लेकिन बारिश से नष्ट हो गई है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द फसल के नुकसान का आकलन क रने के बाद जांच करके मुआवजा व बीमा क्लेम दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार खरीफ की फसल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कुदरत ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। अब तो कर्जा चुकाना भी मुश्किल हो रहा। - धर्मेंद्र कुमार
कर्जा लेकर फसल बोई और उसमें कीटनाशक व पानी दिया। लेकिन खेत में जलभराव से फसल बर्बाद हो गई। अब पूरी साल परेशान होना पड़ेगा। - गेंदारानी राजपूत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed