{"_id":"62226e1b5ddb0b1000692bd4","slug":"fever-came-to-utkarsh-stopped-in-hungary-money-also-ran-out-lalitpur-news-jhs2161331132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगरी पहुंचे उत्कर्ष को आया बुखार, पैसे खत्म, फ्लाइट का कर रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगरी पहुंचे उत्कर्ष को आया बुखार, पैसे खत्म, फ्लाइट का कर रहा इंतजार
विज्ञापन
ललितपुर। यूक्रेन से वतन वापसी के लिए हंगरी के बुडापेस्ट में रुके ललितपुर के उत्कर्ष चौबे को दो दिन इंतजार के बाद भी फ्लाइट नहीं मिल सकी है। उसे बुखार आ गया है। साथ ही पैसे भी खत्म हो गए हैं। उसने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन से उसे घर तक पहुंचने में मदद कराने की अपील की है।
शहर के मोहल्ला चौबयानापुरा निवासी भाजपा नेता डॉ. दीपक चौबे का बेटा उत्कर्ष चौबे यूक्रेन से तीन दिन पहले ही लौट आया। वह हंगरी के बुडापेस्ट स्थित शेल्टर होम में दो दिन से ठहरा है। भारत पहुंचाने के लिए उसकी फ्लाइट भी दो दिन पहले ही रजिस्टर्ड हो गई थी, लेकिन वह किस फ्लाइट से आएगा, यह तय नहीं हो सका। जिसके चलते वह वतन वापसी के लिए परेशान है। हालांकि हंगरी की एंबेसी द्वारा उसके ठहरने, खाने पीने का पूरा इंतजाम किया गया।
उसने प्रशासन और परिजनों को बताया कि हंगरी में तो उसे कोई दिक्कत नहीं है, वहां सभी उसका सहयोग कर रहे हैं। लेकिन उसे वतन वापसी के लिए फ्लाइट नहीं मिल पा रही है। वह जल्द से जल्द घर लौटना चाहता है। उसने बताया कि वह भारी बैग उठाकर चलता है और ठंड भी बहुत है। ऐसे में उसे दो दिन से बुखार आ रहा है। उसका चेहरा लाल पड़ गया है और कमजोरी भी लग रही है। उसने बताया कि शुक्रवार की रात तक उसे फ्लाइट मिलने की संभावना है और वह अभी हंगरी के बुडापेस्ट स्थित एयरपोर्ट भी पहुंच गया है, लेकिन उसके पास अब पैसे भी खत्म हो गए हैं। उसने उत्तर प्रदेश सरकार व प्रशासन से अपील की है कि जब वह फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे तो उसे उसके शहर में घर तक पहुंचाने और खाने पीने का इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन
आपदा विशेषज्ञ कलक्ट्रेट आरती सिंह ने बताया कि वह उत्कर्ष से लगातार संपर्क में हैं और उसे शुक्रवार रात तक फ्लाइट मिलने की उम्मीद है। वह उच्चाधिकारियों और उत्तर प्रदेश के नोडल अधिकारी को उसके बारे में लगातार अपडेट कर रही है। उत्कर्ष को बुखार आने और पैसे खत्म होने की बात भी उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। ताकि उसकी समय पर मदद हो सके। वहीं डॉ. दीपक चौबे ने बताया कि शुक्रवार रात में हंगरी से दिल्ली के लिए भारत के समय के अनुसार रात आठ बजे एक फ्लाइट है। जिसमें उनके बेटे उत्कर्ष को जगह मिलने की संभावना है। जहां से प्रशासन द्वारा उसे घर पहुंचाने का इंतजार किया जा रहा है। वह और उनका परिवार बेटे के घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
-----------