फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Festival: Devuthani Ekadashi Puja today

पर्व : देवउठनी एकादशी पूजा आज

Tue, 12 Nov 2024 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Festival: Devuthani Ekadashi Puja today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। देवउठनी एकादशी आज मंगलवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई जाएगी। मुख्य बाजारों में गन्ने की दुकानें सज गई हैं। शरीफा और शकरकंद समेत अन्य फलों की मांग भी बढ़ गई है।
देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु चार माह के लंबे योग निद्रा से जागते हैं और शादी-विवाह, सगाई व मुंडन जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इसे देवोत्थानी और देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। देवउठनी एकादशी का पूजन आज मंगलवार की देर शाम मंदिरों के साथ घर-घर किया जाएगा। सबसे पहले घरों या मंदिरों के आंगन में चौक बनाया जाता है और फिर इसी चौक पर पांच, सात, ग्यारह या 21 गन्नों का मंडप तैयार किया जाता है। इस मंडप के नीचे भगवान ठाकुरजी को सिंहासन में विराजमान करने के बाद दही, शहद, गंगाजल से बने पंचामृत में अभिषेक करते हैं और फिर तिलक करते हुए फूलमालाएं पहनाते हुए भगवान को विभिन्न प्रकार के फलों, खीर, हलुआ आदि का भोग लगाते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद आरती करते हुए मंडप की सात परिक्रमा कर जयकारे लगाए जाते हैं। इस पूजन में मोहल्ले के लोग एक दूसरे को आमंत्रित करते हैं। इस दिन बच्चों से लेकर बड़े तक पूरे दिन व्रत भी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed