फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fertilizer distribution halted due to lack of ID

Lalitpur News: आईडी न मिलने से लटका खाद का वितरण

Mon, 18 Nov 2024 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer distribution halted due to lack of ID
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सहकारी समितियों पर खाद पहुंचने के बाद भी रविवार को किसानों को इसका वितरण नहीं किया जा सका। इसकी वजह आईडी जनरेट नहीं होना है।
तीन दिन पहले व्यापारियों के लिए आई एक रैक में से साधन सहकारी समिति के लिए सौ मीट्रिक टन खाद उपलब्ध कराई गई थी। शनिवार को विभाग ने दस समितियों पर दस-दस मीट्रिक टन डीएपी पहुंचा दी थी। रविवार से इन समितियों पर खाद का वितरण कराया जाना था। किसान इन समितियों पर सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए, लेकिन खाद का वितरण नहीं किया गया। किसानों ने वहां मौजूद कर्मचारियों व सचिवों से इसकी जानकारी की तो बताया गया कि आईपीएल कंपनी की खाद होने के चलते नई आईडी जनरेट होनी है, जो देर शाम तक भी नहीं मिल सकी। किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
------------------
प्राइवेट कंपनी आईपीएल की डीएपी होने के चलते इसकी नई आईडी जनरेट नहीं हो सकी।आईडी मिलते ही सोमवार सुबह से खाद का वितरण कराया जाएगा
-अरविंद मिहिर सिंह, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed