फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fertilizer crisis at committees, fighting at shops

Lalitpur News: समितियों पर खाद का संकट, दुकानों पर मारामारी

Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer crisis at committees, fighting at shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सहकारी समितियों पर पांच दिन से खाद का संकट बना हुआ है। फसलों की बोआई के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। एक और रैक आनी बाकी है, लेकिन उसे आने में दो दिन लगेंगे।

साधन सहकारी समितियों पर 8, 518 मीट्रिक टन डीएपी के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 7,471 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है। एक सप्ताह पहले समितियों पर डीएपी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। दस प्रतिशत बोआई अभी शेष है, लक्ष्य के सापेक्ष अभी भी एक हजार मीट्रिक टन खाद की आवश्यकता है। दुकानों पर भी डीएपी न के बराबर बची है। खाद के लिए किसानों के बीच मारामारी है। अब दुकानों के लिए झांसी से छह सौ मीट्रिक टन खाद मंगाई जा रही है, जो एक दो दिन में ललितपुर पहुंच जाएगी। जबकि, सहकारी समितियों के लिए भी दो दिन में एक रैक आने की संभावना है, जिसमें से आधी रैक यानि 1300 मीट्रिक टन खाद ललितपुर को और बाकी आधी रैक झांसी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-------------
समितियों पर डीएपी का स्टॉक नहीं है। एक रैक दो दिन में आ सकती है, जिसमें से आधी रैक ललितपुर के लिए, बाकी आधी रैक झांसी जाएगी।
-अर्विन मिहिर सिंह, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed